फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में मिलर्स ने मिलों पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। राइस मिलर्स की मांगों को दरकिनार किए जाने पर राइस मिलर्स एसोसिएशन ने सोमवार को अपनी-अपनी मिल बंद कर डिप्टी आरएमओ को चाबी सौंपी। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक धान कुटाई का कार्य बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार उपाध्याय व जिलाध्यक्ष भुवनेश पांडेय के नेतृत्व में मिल में हुई बैठक में सरकार द्वारा राइस मिलर्स की अलग-अलग 10 प्रमुख मांगों को संज्ञान लेने के बजाए दरकिनार करने का आरोप लगाया। इससे वह घाटे का व्यापार करने को मजबूर हैं।
उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव समेत जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मांगों के पूरी न होने तक धान कुटाई का कार्य पूरी तरह से बंद रखने का एलान किया है। इस पर सभी ने अपनी-अपनी मिल का ताला बंद कर डिप्टी आरएमओ कार्यालय में चाबी सौंपकर विरोध जताया।
विज्ञापन

बैठक में कौशल नरेश द्विवेदी, कविंद्र त्रिवेदी, गया प्रसाद, पीयूष गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद, साहिल द्विवेदी, विजय द्विवेदी, मनीष गुप्ता, आलोक शिवहरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें