फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरों का सहारा, डेरा डाला

Sun, 30 Nov 2014 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को खाद वितरण केंद्र बंद रहे, लेकिन सोमवार को खाद मिलने की आस में किसान वितरण केंद्रों में डटे रहे। लाइनों में अपना स्थान आरक्षित करने के लिए पत्थरों का सहारा लिया।  किसानों को भरोसा दिलाया गया है कि सोमवार से डीएपी खाद बंटेगी। इसके लिए किसानों ने यहां मंडी समिति में रविवार से ही डेरा डाल दिया। सोमवार को तड़के से ही लाइन लग जाएगी इसलिए अपने स्थान पर पत्थर रखकर लाइन मेें अपनी जगह पक्की कर ली। दिन भर बैठकर गुजारा। कुछ किसानों ने वहीं खाया-पकाया। सुनील कुमार (लामा), राजेश द्विवेदी (करहिया), सत्यनारायण (महोखर), परमलाल (मूंगुस), रणविजय (लुकतरा) आदि ने बताया कि लाइन में लगे कई दिन हो गए, लेकिन खाद मिलने की नौबत नहीं आई। जब खिड़की के नजदीक पहुंचे तो खाद खत्म हो गई। अब वह अपनी जगह नहीं छोड़ेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें