फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 24 घंटे में यमुना 53 सेंटीमीटर तो केन 3.51 मीटर बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में लगातार हो रही बारिश का असर यमुना और केन नदी के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। शनिवार को यमुना का जलस्तर बढ़कर 90.26 मीटर पहुंच गया। शुक्रवार को यह 89.73 मीटर था। इस तरह एक दिन में यमुना के जलस्तर में 0.53 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

केन नदी के जलस्तर में इससे अधिक तेजी देखी गई। शुक्रवार को 94.59 मीटर दर्ज जलस्तर शनिवार को बढ़कर 98.10 मीटर पहुंच गया। यानी 24 घंटे में केन का जलस्तर करीब 3.51 मीटर बढ़ा है।
दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश जारी रहने से आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें