फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे से आटा चक्की मालिक का हार्टफेल

Sat, 24 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बबेरू में आटा चक्की मालिक के शव के पास रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग टीम द्वारा छापा मारे जाने के दौरान आटा चक्की मालिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतका की पत्नी ने टीम के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तफ्तीश की जा रही है। उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि रूटीन के तहत जांच के लिए गए थे। विधान सभा में नेता विरोधी दल गयाचरण दिनकर ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक जताया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


तिंदवारी रोड पर बल्देव प्रसाद (42) पुत्र मंगा साहू शनिवार को अपनी आटा चक्की में था। तभी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम पहुंच गई। आटा चक्की का लाइसेंस मांगा। लाइसेंस न होने पर टीम के अधिकारियों ने उसे कार्रवाई की चेतावनी दी और फटकार लगाई। इसी बीच बल्देव बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देख अधिकारी वहां से रफूचक्कर हो गए। परिजन बल्देव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी राजरानी ने कोतवाली में यही तहरीर दी है। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

उधर, खाद्य विभाग के अभिहीत अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा का कहना है कि रूटीन के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय यादव अपने सहकर्मी के साथ जांच को गए थे। इसके पहले भी जांच के दौरान बल्देव को लाइसेंस बनवाने को कहा गया था। इसके बाद भी लाइसेंस नहीं बनवाया। नियम के तहत जांच की जा रही थी। उन्होंने डांट-फटकार और रुपये मांगने के आरोप को गलत बताया है। उधर, देर शाम बबेरू कोतवाली प्रभारी प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने की मुआवजा की मांग
बबेरू। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गयाचरन दिनकर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के संबंधित अधिकारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मुआवजा दिलाने की मांग की। तहसीलदार भगवानदास ने भी घटनास्थल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। मृतक के चार पुत्र व एक पुत्री है। सभी नाबालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें