IMI saw the development work of Banda
- फोटो : BANDA
बांदा। जल संरक्षण और सुपोषण सहित जिले में चल रहे विकास के पांच अभियानों का भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईएमआई), रांची झारखंड से आए प्रो. डॉ. नितिन सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने ने कई गांवों का दौरा कर निरीक्षण किया।
प्रो. नितिन सिंह ने शुक्रवार को तिंदवारी क्षेत्र के बेंदा गांव में पिछले दिनाें डीएम के निर्देशन में चलाए गए कुंआ-तालाब जियाओ अभियान में हैंडपंपों के पास सोख्ता गड्ढे, तालाब, पौधरोपण आदि का जायजा लिया। उनके साथ उपायुक्त मनरेगा केके पांडेय भी थे।
उन्होंने महोखर गांव में उन दो कुओं को भी देखा जो पहले सूखे पड़े थे और खुदाई के बाद उनमें पानी आ गया। हैंडपंपों के पास बने रिचार्ज पिट में प्रयोग की गई नई तकनीक की जानकारी ली। प्रो. सिंह ने कहा कि डीएम हीरालाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे कई अभियान सराहनीय हैं।
नरैनी में इनोवेशन के तहत कराए जा रहे कार्यों और बनसखा गांव में चलाए जा रहे सुपोषण अभियान को देखा। जेल में कैदियों के हातों में सफाई की व्यवस्था देखी। भोजन की गुणवत्ता को परखा। उनके साथ परियोजना निदेशक आरपी मिश्रा, डीएसडीओ संजीव बघेल, निर्वाचन विभाग के योगेश कुमार, शनि कुमार, प्रशंसा गुप्ता विनय कुमार भी रहे।