फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 वर्षीय बालिका से स्कूल में टीचर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। गांव के प्राइवेट स्कूल में शिक्षक ने छह साल की बच्ची से दरिंदगी की। शिक्षक के चंगुल से छूटी बच्ची ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई। मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। बालिका का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार को गांव के खपरैलदार मकान में चल रहे प्राइवेट स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को स्कूल के शिक्षक ने छुट्टी के बाद ट्यूशन पढ़ाने के बहाने रोक लिया।
बच्ची का भाई भी इसी स्कूल में पढ़ता है। शिक्षक ने उसे टॉफी लेने भेज दिया। बच्ची को स्कूल के बाथरूम में ले जाकर शिक्षक ने दुष्कर्म किया। भाई टॉफी लेकर पहुंचा तो बाथरूम से बच्ची के रोने की आवाज आई। भाई ने दरवाजा खटखटाया तो शिक्षक दरवाजा खोलकर भाग निकला।
विज्ञापन

भाई के साथ घर पहुंची बच्ची ने रोते हुए मां को पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक किशन मिश्रा पुत्र कृष्ण गोपाल मिश्रा उर्फ राजू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें