फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अफसरों की मिलीभगत से लकड़ी की अवैध कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भारतीय किसान यूनियन ने मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में पंचायत लगाई और नदियों में हो रहे अवैध खनन तथा वनों में अवैध लकड़ी कटान पर रोष जताया। आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारी ही वनों का सफाया करा रहे हैं। इसकी उच्चस्तरीय जांच की जाए।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी ने पंचायत में कहा कि माफिया नदियों में पोकलैंड मशीन से 30-30 फीट गहरा गड्ढा कर रहे हैं। इससे मंडल में लोगों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है और जलीय जीव-जंतु भी प्रभावित हो रहे हैं।
नरैनी क्षेत्र में वन विभाग के जंगल में लकड़ी का अवैध कटान महीने भर से चल रहा है। बांदा-नरैनी मार्ग के पेड़ कटवाकर ट्रकों में रातोंरात भरवाया जा रहा है। कहा कि श्रम विभाग की वेबसाइट दो वर्ष से बंद है, इससे श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। खाद की कालाबाजारी रोकने की भी मांग की। हर घर नल योजना में खोदी गई सड़कें न बनाए जाने पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें