फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न मिलने पर लोगों ने जाम लगाया

Wed, 16 Nov 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बैंक आफ इंडिया में कैश खत्म होने की नोटिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा/बेंदाघाट। दिनभर लाइन में लगने के बाद कैश न मिलने पर उपभोक्ता भड़क गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप कर दिया। उधर, दो बैंक शाखाओं में कैश न होने पर गुस्साए लोग बैंक के सामने धरने पर बैठकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, बेंदाघाट में उपभोक्ता बैंक खुलने से पहले ही लाइन में लग गए। बैंक खुलने पर कैश न होने की जानकारी मिलने पर भड़क गए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी कैश आने का इंतजार करती रहीं। शाम 4 बजे तक बैंक में कैश न पहुंचने पर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग डेढ़ घंटे बाद भाजपा नेता रामकरन सिंह बच्चन व बेंदा गांव के पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।

उधर, तिंदवारी स्थित स्टेट बैंक व इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में कैश न होना बताकर रुपये देने से इनकार करने पर लगभग आधा सैकड़ा लोग धरने पर बैठ गए। समझा-बुझाकर उन्हें अगले दिन आने को कहकर शांत किया गया। उधर, स्टेट बैंक, अलीगंज शाखा में दोपहर दो बजे चैनर बंद होने पर लाइन में लगे खाताधारक गार्ड से झगड़ गए। पुुलिस कर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया। बैंक के अंदर लाइन में लगे लोगों के ही रुपये बदले गए। स्याही न होने पर काले पेन से निशान लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें