फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शहजादी को न्याय न मिला तो दुबई दूतावास के बाहर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने कहा कि शहजादी की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और दुबई के शेख से लगातार पत्राचार कर रहे हैं। आशा है कि जल्द ही शहजादी को न्याय मिलेगा और उसकी मृत्युदंड की सजा माफ होगी। साथ ही यह भी कहा कि 20 सितंबर तक शहजादी को न्याय न मिला तो इंसाफ सेना दुबई दूतावास के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर करेगी।
विज्ञापन

उधर, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई ने कहा कि गुरुवार को सर्वदलीय राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों सहित प्रबुद्धजनों की आवास पर बैठक होगी। इसमें 20 सितंबर से वृहद स्तर पर आंदोलन चलाने की रणनीति तय की जाएगी। बार संघ अध्यक्ष व शहजादी के पिता के अधिवक्ता अशोक दीक्षित ने कहा कि शहजादी का जीवन बचाने के लिए बार संघ ने प्रधानमंत्री व सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट को लिखा है। एक दल सुप्रीमकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करने दिल्ली गया है। दल विदेश मंत्री से भी भेंटकर शहजादी के जीवन को बचाने के लिए तत्काल दुबई के शेख से बात करने की मांग करेगा। सर्वदलीय आंदोलन में बार संघ पूरी शिद्दत के साथ शामिल होगा।



शहजादी को वापस लाए भारत सरकार

पूर्व ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट रामकिशोर तिवारी का कहना है कि शहजादी को दुबई ले जाकर बेचने वालों के विरुद्ध उसके पिता ने यहां केस दर्ज कराया है, जिसमें शहजादी गवाह है। भारत सरकार उसे दुबई से वापस लाए और केस में बयान कराए। यह भी कहा कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें