फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले के लिए कम पैसे दिए तो लगा ली आग

Sat, 16 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मेला जाने के लिए मुंह मांगे पैसे न मिलने से खफा किशोरी ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। आग से मकान को भी नुकसान पहुंचा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। एक अन्य घटना में नशे में धुत युवक ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव में शुक्रवार की सुबह छोटी (16) पुत्री रामस्वरूप ने घर के कमरे में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। परिजनों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता ने बताया कि छोटी अपनी मां से मेला देखने को रुपये मांग रही थी। 200 रुपये देने पर नाराज हो गई और रुपये फाड़कर फेंक दिए और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।

एक अन्य घटना में शहर के छाबी तालाब निवासी संजय (26) पुत्र जवाहर गुरुवार की रात शराब के नशे में धुत होकर छोटे भाई से झगड़ा कर लिया। कुछ देर बाद अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें