फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन, चीता, कोबरा के बाद अब ‘ईगल’ टीम

Mon, 28 Mar 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में ईगल पुलिस मोबाइल वाहनों का हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। पुलिस ने एक बार फिर दो पहिया वाहनों के काफिले से शहर में पुलिसिंग व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त करने का कदम उठाया है। आठ बाइकों की ‘ईगल मोबाइल टीम’ गठित की गई है। हरेक बाइक पर शस्त्र और वायरलेस से लैस दो सिपाही भी तैनात किए गए हैं। शहर की सभी आठ चौकियों पर एक-एक ईगल टीम रहेगी।
विज्ञापन


पूर्व मेें ‘पवन’ मोबाइल बाइक टीम बनाई गई थी। कुछ दिन चलने के बाद यह ठंडे बस्ते में चली गई। इसके बाद ‘चीता’ मोबाइल बाइक टीम गठित हुई। यह भी ज्यादा दिनों ते नहीं चल पाई। अगले प्रयास में ‘कोबरा’ नाम से बाइक सवार पुलिस कर्मियों की टीम बनाई गई।

इसका भी हश्र हुआ जो पूर्व की दो पवन और चीता टीमों का हुआ। बाइकों में तेल भराने के लाले रहे। इसके लिए कोई बजट नहीं था। पुलिस कर्मियों ने अपनी जेब से तेल डलाने की हिमाकत ज्यादा दिन नहीं की। बाइकें कबाड़ हो गईं और बाद में नीलाम कर दी गईं।
विज्ञापन


अब मौजूदा पुलिस अधिकारियों ने आठ बाइकों की ‘ईगल’ मोबाइल टीम बनाई है। सोमवार को पुलिस कार्यालय में प्रभारी डीएम दयाशंकर पांडेय और एसपी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया।

हरेक बइाक पर दो-दो सिपाही रहेंगे। वायरलेस और शस्त्र से लैस होंगे। इन टीमों के लिए अलग से पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं हुई है। बल्कि पुलिस चौकियों में तैनात कांस्टेबिल ही ईगल की ड्यूटी भी करेंगे। झंडी दिखाने के सादे समारोह में अपर एसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ विनोद सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें