फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से पशुबाड़े में लगी आग, 11 मवेशी जले

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के बांस पोखरी (बरुआ स्योढ़ा) गांव में शुक्रवार को दोपहर बिजली की शार्ट सर्किट से पशुबाड़े में आग लग गई। इसमें नौ मवेशी जिंदा जल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड डेढ़ घंटे बाद पहुंची। करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कल्लूराम राजपूत के पशुबाड़े में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। यहां बंधी नौ भैंसों और दो बकरियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। अन्य सामान भी राख हो गया। इसमें 20 क्विंटल भूसा और 10 क्विंटल जलाऊ लकड़ी शामिल है।
कोतवाली के उपनिरीक्षक वीके मिश्रा और लेखपाल धर्मराज कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। उधर, बांस पोखरी में बिजली विभाग ने करीब 50 घरों में बिजली कनेक्शन तो दे दिए, लेकिन गांव के अंदर एक भी खंभा नहीं लगाया। गांव में केबिल का मकड़जाल फैला हुआ है। इनमें अक्सर आपस में टकराने से शार्ट सर्किट होता है और आग लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें