फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की थी पत्नी की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
Husband had killed his wife by slitting her throat - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। नरैनी थाना क्षेत्र के ऐला गांव में चार दिन पूर्व युवती की गला रेतकर शव घर में भूसे के ढेर में छिपा देने का पुलिस ने परदाफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पति हत्या कर दिल्ली भाग गया था। सोमवार को पुलिस अधीक्षक की एसओजी टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ने मीडिया को बताया कि सरोजा देवी पुत्री छित्तू रैदास की शादी चित्रकूट जनपद के खिचड़ी गांव निवासी कल्लू पुत्र मुन्नी लाल से छह माह पूर्व हुई थी। पति से विवाद होने पर दो माह पहले सरोजा मायके चली गई थी। 28 अप्रैल को कल्लू उसे लेने ससुराल गया था। पुलिस के अनुसार घटना की शाम कल्लू ने पत्नी सरोजा से नहाने के लिए हैंडपंप से पानी लाने को कहा। पत्नी के इंकार कर देने से वह नाराज हो गया। उधर, पत्नी ने उसके साथ ससुराल जाने से भी मना कर दिया। यह पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने सरोजा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को भूसे में दबाकर फरार हो गया।
सरोजा के परिजन घर आए तो उन्हें लगा कि सरोजा पति के साथ चली गई है। दो दिन बाद शव में गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। एसओजी ने सर्विलांस के जरिए पति को दिल्ली के आनंद विहार से गिरफ्तार किया तो आरोपी ने स्वयं सबकुछ बयां कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें