फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने किया जान देने का प्रयास

Sat, 23 May 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। पति से विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई। इससे आहत पति शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर लेट गया। मालगाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक व स्टेशन मास्टर की सूचना पर उसे उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

बिसंडा थानाक्षेत्र के पारा गांव निवासी बौरा का बृहस्पतिवार की दोपहर अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पत्नी अपने मायके महोतरा चली गई। बाद में पति ने आहत होकर जान देने का प्रयास किया। चाचा नत्थू ने बताया कि पत्नी के मायके जाने के बाद भतीजा बौरा भी घर से निकल गया। रात भर घर नहीं आया। सुबह सूचना मिली की वह सीएचसी में भर्ती है। इसी दौरान जानकारी हुई कि वह बदौसा सेक्शन के रेलवे ट्रैक के पास बैठकर शराब पी रहा था। तभी चित्रकूट की ओर से आ रही मालगाड़ी के सामने वह शराब के नशे में लेट गया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया है। घायल बौरा के एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें