बांदा। चित्रकूटधाम मंडल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयुक्त को न्यायिक कार्य से विरत रहने का पत्र दिए जाने पर जिला अधिवक्ता संघ ने अध्यक्ष विजय द्विवेदी से स्पष्टीकरण मांगा है।
संघ महासचिव राजेश कुमार त्रिपाठी ने नोटिस में कहा कि 21 से 29 मई तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय अव्यवहारिक है। इससे दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को परेशानी होगी। जिला अधिवक्ता संघ पहले ही जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी को गर्मी में रियायत देने का पत्र दे चुका है, जिसे न्यायालयों ने स्वीकार किया है। संघ ने 24 मई तक कारण स्पष्ट न करने पर विजय द्विवेदी की सदस्यता समाप्त करने की चेतावनी दी है।