फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर हत्या में पति और रिश्तेदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पति ने अपने एक अन्य रिश्तेदार के साथ मिलकर पत्नी की गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक कथित प्रेमी को फंसाने के लिए दोनों ने मिलकर साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के दरदा (कनवारा) गांव स्थित मायके में रह रही 38 वर्षीय आशा निषाद की पहली जून को तड़के सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। डिघवट (चिल्ला) गांव निवासी पति राम प्रसाद ने कथित प्रेमी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि शक के आधार पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया था। रविवार को कोतवाली पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पति राम प्रसाद निषाद ने अपने रिश्तेदार रामबाबू निषाद निवासी गड़रिया (जसपुरा) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। दोनों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेम-प्रसंग के चलते आरोपी पति ने हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें