फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने नशे में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के जरैला पुरवा निवासी आशीष ने बताया कि उसके चचेरे भाई राममूरत यादव (30) शनिवार को सुबह घरेलू सामान खरीदने अतर्रा गए थे। वहां से सामान लेकर नशा किया और जहर खा लिया। शाम को घर पहुंचा तो हालत बिगड़ गई। मां कल्ली ने पूछा तो जहर खाने की बात बताई।
परिजनों ने उसे अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां रात में उसने दम तोड़ दिया। चचेरे भाई के मुताबिक, 10 दिन पहले सूरत से कमाकर लौटा था। पत्नी के मायके में शादी होने पर उसे लेकर वह रानीपुर बरात गया था। वहां से पत्नी अपने मायके बदौली चली गई थी। इसी बात से वह आहत हो गया था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। दो पुत्र हैं। तीन भाइयों में बड़ा था। अतर्रा कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि परिजन पत्नी के मायके जाने से नाराज होना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें