फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से विवाद से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू बात को लेकर पत्नी से विवाद से आहत युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी जब खेत से लौटी तो वह फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव निवासी श्रीराम (30) ने बुधवार की शाम करीब सात बजे घर में लकड़ी की धन्नी से गमछे से फंदा लगा लिया। घटना के समय पत्नी मैना खेत में थी। वापस लौटी तो उसने घर में फंदे से लटका पाया। चाचा योगेंद्र ने बताया कि श्रीराम खेती किसानी करता था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। एक पुत्र एक पुत्री हैं।
विज्ञापन

बुधवार को उसे नरैनी जाना था। इस पर उसने पत्नी को खेत जाने के लिए बोला था। पत्नी ने पहले मना किया। इस बात पर उनका विवाद हो गया। हालांकि बाद में पत्नी खेत चली गई। इस बीच वह नरैनी से वापस घर आया और घर में फंदा लगा लिया। श्रीराम के पास दो बीघा जमीन है। नरैनी कोतवाल सुरेश सैनी ने बताया कि घरेलू किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसी के चलते उसने फंदा लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें