फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बरात में आतिशबाजी से मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। गांव में आई बरात में आतिशबाजी की चिंगारी से रिहायशी मकान में आग लग गई। इससे किराने की दुकान का सामान और गृहस्थी जल गई। इसके अलावा घर बंधी हुई तीन बकरियों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव में शुक्रवार की रात गांव में आई बरात में आतिशबाजी हो रही थी। इसी दौरान पटाखों की चिंगारी से जागेश्वर कुशवाहा के घर पर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे उसके घर के बगल में स्थित उसकी किराने की दुकान समेत घर गृहस्थी का सामान आग की चपेट में आकर जल गया।
ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित जागेश्वर कुशवाहा ने बताया घर के अंदर बंधी हुई तीन बकरियों की आग में जलकर मौत हो गई है। उन्होंने किराने की दुकान से ही परिवार का भरण पोषण होने को बताकर पांच लाख का नुकसान होना बताया है। एसडीएम रावेंद्र सिंह से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें