फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रंगदारी न देने पर कपड़ा दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रंगदारी न देने पर पांच लोगों ने कपड़ा दुकानदार को हाकियों से पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता ने पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मोहल्ला निवासी जीशान (19) की कोतवाली रोड पर कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की शाम दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। घर के पास उसे पांच लोगों ने रोक लिया और रंगदारी मांगने लगे। विरोध किया तो उसे हाॅकियों से पीटकर घायल कर दिया।
घायल जीशान के पिता रसीद ने बताया कि आरोपी उसके पुत्र से अक्सर रुपये की मांग करते थे, न देने पर उन्होंने मारपीट की है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें