फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गर्म हवाओं के झोंकों और तेज धूप ने फिर बढ़ाई गर्मी

विज्ञापन
धूप से बच्चे को बचाने की को​शिश।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। चार दिन पहले बूंदाबांदी और बदली से तापमान में कुछ कमी आई थी, लेकिन सूर्य की तल्खी फिर लोगों को बेहाल कर रही है। गुरुवार को दोपहर में 36 किलोमीटर की गति से तेज गर्म हवाएं चलीं। घरों से निकले राहगीर बेहाल नजर आए। स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी के बाद छात्र-छात्राओं की घर पहुंचने में हालत खराब हो गई। मौसम विभाग दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिर बदली और बूंदाबांदी के आसार बता रहा है।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री ज्यादा है। दिन में हवाओं का रुख बदला रहा। सुबह पुरवा हवाओं ने गर्मी से कुछ सुकून पहुंचाया। दोपहर में पश्चिम से 36 किलोमीटर की गति से तेज गर्म हवाएं चलीं। इस कारण अब दिन व रात दोनों गर्म हो रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.दिनेश शाहा का कहना है कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। इसके चलते बुंदेलखंड में मौसम में बदलाव होगा। तेज हवाएं चलने के साथ ओलों के साथ बारिश के आसार हैं। उधर, गुरुवार को सुबह 11 बजे के बाद ही सूर्य की तपिश असहनीय हो गई। स्कूलों में 12 बजे दोपहर छुट्टी हुई तो बच्चों की तेज धूप में घर जाने की हिम्मत नहीं हुई। वह किसी तरह सिर ढककर घर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड, स्टेशन, संकटमोचन मंदिर जैसे सार्वजनिक स्थलों पर भी दोपहर में तेज धूप व गर्मी के चलते लोगों की संख्या बेहद कम रही। गर्मी का असर बाजार में भी देखा गया। दोपहर में ग्राहक आने से बचते हैं। सुबह-शाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें