फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र जारी गांव निवासी हिमांशी (15) ने गुरुवार की दोपहर घर के अंदर छप्पर की धन्नी से साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। स्कूल से टीसी लेकर लौटी मां सुमन ने घर आकर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। परिजन कारण नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन

ताऊ दिलीप सिंह ने बताया कि हिमांशी कक्षा आठ में पढ़ती थी। बुधवार को वह अपना अंकपत्र लेकर आई थी। हिमांशी के पिता रज्जू सिंह सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के दिन मां सुमन अपने बेटे हिमांशु की टीसी लेने उसके स्कूल गई थी। सुमन घर में ही परचून की दुकान रखे हैं। उसने किस वजह से फंदा लगाया उसे नहीं पता। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें