फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 7 और मौतें, 151 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना संक्रमण से प्रतिदिन मौतों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बांदा में बुधवार को कोरोना संक्रमित सात और लोगों की मौत हो गई, जिससे जिले में अब मरने वालों की संख्या 67 पहुंच गई है। मौजूदा समय में 1037 मरीज कोरोना से जूझ रहे हैं। उधर, चित्रकूट जिले में भी कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। यहां बुधवार को 187 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया। चित्रकूट में कोरोना ने तीसरे दिन शतक लगाया है।
विज्ञापन

बांदा के सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले में सात और कोरोना मरीजों की मौत हो गई। बांदा में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1037 हो गई है। अब तक 4604 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मेडिकल कॉलेज में 16, स्वराज कालोनी में सात, इंदिरा नगर में छह, डीएम कालोनी व कटरा में चार-चार, छोटी बाजार, बलखंडी नाका, जंगल दफ्तर में तीन-तीन हैं। अतर्रा में 13, महुआ व बबेरू में 9-9 मरीज हैं। संक्रमित मरीजों में पुरुष 100 व 51 महिलाएं शामिल हैं।
उधर, चित्रकूट जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमित 187 मिले है। यह संख्या इस साल की सर्वाधिक है, जबकि कोरोना से मृतकों की संख्या 22 पहुंच गई है। थोड़ा राहत की बात ये है कि पहले से पॉजिटिव मरीजों में 84 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। अब एक्टिव केस 1228 हैं। इस बाबत प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अभी तक जिले में 22 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को यह संख्या 20 थी। बताया कि बांदा में दो मृतकों की संख्या इसमें जोड़ी गई है। बुधवार को 1455 लोगों की जांच में 187 पॉजिटिव मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या 3875 हो गई है।
विज्ञापन

इंसेट---
होम क्वारंटीन मरीजों की मॉनिटरिंग करेगी रैपिड रिस्पांस टीम
बांदा। होम क्वारंटीन मरीजों की मॉनिटरिंग के लिए रैपिड रिस्पांस टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जनपद में 934 मरीज होम क्वारंटीन हैं। संक्रमित मरीजों को पूरी तरह से सतर्कता बरतनी चाहिए। छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि संक्रमित मरीज को होम क्वारंटीन में परिवार के सदस्यों से अलग रहना चाहिए। परिजनों को अपना कोविड टेस्ट जरूर कराना चाहिए। संक्रमित मरीज को सांस लेने में दिक्कत है तो उसे तुरंत कोविड-19 मेडिकल हेल्पलाइन की मदद लेनी चाहिए। इसके अलावा शरीर का कोई अंग काम न कर रहा हो या कमजोरी हो, छाती में दर्द हो या फिर चेहरे पर नीले रंग के चकत्ते पड़ने लगे तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। (संवाद)
इंसेट---
डॉक्टर की सहमति से हों होम आइसोलेट
बांदा। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुग्र रोगियों के साथ-साथ उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोगियों, गुर्दे की बीमारी से पीड़ित लोगों डॉक्टर की सहमति के बाद ही होम आइसोलेट करना चाहिए। होम क्वारंटीन मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर खरीदना पड़ता है। इसके अलावा सभी दवाइयां रैपिड रेस्पांस टीम उपलब्ध कराती है। (संवाद)
इंसेट---
फायर ब्रिगेड की टीमों ने किया सैनिटाइज
चित्रकूट। अग्निशमन की टीमों ने फायर ब्रिगेड कर्मियों के माध्यम से बुधवार को आवास एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना मऊ परिसर, क्षेत्राधिकारी मऊ कार्यालय एवं बस स्टैंड कर्वी के आसपास स्थानों को सैनिटाइज किया है। (संवाद)
इंसेट---
फोटो परिचय-12- शहर के रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए बैठे मजदूर। संवाद
श्रमिक कर रहे शहरों की ओर पलायन
चित्रकूट। कोरोना संक्रमण के चलते जहां शहरों से श्रमिक पलायन कर रहे हैं, वहीं परिवार की रोजी रोटी चलाने के लिए मजबूरी में गांवों से आज भी श्रमिक शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। जिसमें हरियाणा प्रदेश में ईंट-भट्ठा में काम करने वाले श्रमिक बुधवार को चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन से दिल्ल्ली के लिए रवाना हुए। बताया कि यहां से हरियाणा जाएंगे। गौरतलब है कि करोना वायरस के कारण श्रमिकों का पलायन जारी है। वही जिले में कुछ ऐसे परिवार हैं जिनका यहां पर गुजारा नहीं हो रहा है। बुधवार को चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पर रैपुरा थाना अंतर्गत धान गांव के भोला, फूलचंद्र, पप्प व खजुरिहा गांव के सोनी ने बताया कि वह लोग हरियाणा में ईंट-भट्ठा में काम करते हैं। चार माह तक काम किया था। इसके बाद परिवार का एक सदस्य बीमार होने पर घर वापस आ गए थे। यहां पर रोजगार के साधन नहीं हैं, इसलिए मजबूरी में जाना पड़ रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें