फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : मंदिर के सामने बने कब्रिस्तान मे शव दफनाने का मामला, हालात काबू

Wed, 21 Apr 2021 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर सुरक्षा बल... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बजरंग दल और मुस्लिम समुदाय के बीच का काफी देर चले विवाद के बाद एडीएम और एएसपी ने हालात को काबू किया। जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद दूसरे कब्रिस्तान मे मिट्टी की गई सुपुर्द। 

विज्ञापन

कब्रिस्तान की जमीन को बजरंग दल के कार्यकर्ता सरकारी बता रहे थे। अधिकारियों ने मामला शांत करा कर जांच के दिए आदेश दिए हैं। 

मामला शहर कोतवाली के मर्दननाका का है। देर रात शव विवादित स्थल से कुछ दूर हटकर दफना दिया गया। पूरे समय भारी पुलिस बल सहित एडीएम, एसडीएम, सीओ आदि मौजूद रहे।

बता दें कि मर्दननाका में टेलीफोन के टावर के पास स्थित कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति हो गई थी। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। राजस्व विभाग के लेखपालों ने विवादित भूमि की नाप जोख की। उसी के बाद शव को दफनाने की जगह मिल गई। साथ ही दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इसके बाद देर रात शव को दफनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें