फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जा रहे किसान को ट्रैक्टर ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/मटौंध। पैदल खेत जा रहे लघु सीमांत किसान की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। ट्रैक्टर भी खंती में पलट गया। दूसरी घटना में बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बालक की मौत हो गई। दूसरा बालक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के हरिसन थोक निवासी रजवा (70) पुत्र चुनक्का बुधवार को सुबह चारपाई लेकर पैदल खेत जा रहा था। रेलवे स्टेशन रोड पर गिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना के बाद भागते समय ट्रैक्टर भी असंतुलित होकर खंती में पलट गया। चालक भाग निकला। पुलिस ने रजवा को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र पप्पू ने बताया कि पिता के नाम पांच बीघा जमीन है। अन्ना पशुओं से फसल बचाने के लिए रात को खेत में सोने को चारपाई लेकर जा रहे थे।
उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के सकरिहा पुरवा निवासी रामकुमार का 12 वर्षीय पुत्र विमल साइकिल से घर जा रहा था। उसके साथ पड़ोसी रवि (8) पुत्र मुकेश भी था। नरैनी की तरफ से जा रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। साइकिल चला रहा विमल और रवि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया। यहां विमल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। पिता खेतीबाड़ी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें