फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 17 आरओ और 65 एआरओ नियुक्त नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आनंद कुमार सिंह ने निर्वाचन अधिकारी (रिटनिंग आफीसर) व सहायक निर्वाचन अधिकारी (सहायक रिटनिंग आफीसर) नियुक्त किए हैं। कुल 17 निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और 65 सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा. प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायत के लिए ब्लाक नरैनी में जिला कृषि अधिकारी डा.प्रमोद कुमार, बड़ोखर ब्लाक में प्रभागीय वनाधिकारी माता प्रसाद गौतम, तिंदवारी में भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय शैलेंद्र कुमार वर्मा, महुआ में परियोजना प्रबंधक यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन मनोज कुमार, जसपुरा में भूमि संरक्षण अधिकारी जलागम सौरभ कुुमार, कमासिन में सहायक आयुक्त निबंधक वीरेंद्र बाबू दीक्षित, बबेरू में अधिशासी अभियंता नलकूप ज्ञानेश कुमार, बिसंडा में भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम रामकुमार माथुर को निर्वाचन अधिकारी (आरओ) नियुक्त किया गया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए ब्लाक नरैनी में अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड तृतीय मोतीलाल, बड़ोखर में अधिशासी अभियंता अनुसंधान एवं नियोजन शिवप्रताप सिंह, तिंदवारी में अधिशासी अभियंता विकास प्राधिकरण राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, महुआ में अधिशासी अभियंता केन नहर प्रखंड अरविंद कुमार पांडेय, जसपुरा में अधिशासी अभियंता लघु डाल नहर शरद चौहान, कमासिन में अधिशासी अभियंता जल निगम गौरव चौधरी, बबेरू में अधिशासी अभियंता यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन लिमिटेड राजेश चौधरी और बिसंडा ब्लाक में अधिशासी अभियंता (पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2) रामआसरे दोहरे को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। इसके अलावा सहायक निर्वाचन अधिकारी भी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें