फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछा कर रहे गृह स्वामी के भाई को चोरों ने गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में स्थित परचून की दुकान का ताला तोड़कर रुपये ले जा रहे चोरों ने पीछा कर रहे गृह स्वामी के भाई को तमंचे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चोरों की फायरिंग में पेट और कमर में दो गोलियां लगीं। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना रविवार की रात देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव की है। यहां जितेंद्र अपने घर में परचून की दुकान किए है। आधी रात के बाद चोरों ने शटर का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल होकर कैश आदि चुरा लिया। इसी बीच जितेंद्र के छोटे भाई धर्मेंद्र (25) को आहट मिली तो उसने चोरों को ललकारा। संख्या में लगभग चार चोर भागे तो धर्मेंद्र ने उनका पीछा किया।
कुछ ही दूरी पर तिराहे के पास चोरों ने तमंचे से उस पर दो फायर कर दिए। एक गोली पेट में और दूसरी कमर में लगी। घायल को लेकर परिजनों के कानपुर रवाना हो जाने से चोरी गए कैश आदि का ब्योरा नहीं पता चल पाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने इसी रात कई घरों में चोरी का प्रयास किया, लेकिन घरवालों के जाग जाने से सफल नहीं हुए। उधर, देर शाम देहात कोतवाली प्रभारी रुकुम पाल सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें