फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल की 602 ग्राम पंचायतें होंगी हाईटेक

Sun, 24 Jul 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को तीन माह में विभाग में मिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की शेष 602 ग्राम पंचायतें भी इस वर्ष हाईटेक हो जाएंगी। इन्हें वर्ष के अंत तक इंटरनेट सेवा से जोड़ दिया जाएगा। ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों सहित पेंशन संबंधी आवेदन के लिए जिला मुख्यालयों की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। उन्हें गांवों में ही कॉमन सर्विस सेंटर (जन सेवा केंद्र) में आनलाइन आवेदन सुविधा मिलेगी। कानपुर की केएंडडी कंपनी इसका संचालन करेगी।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल में अब तक 371 ग्राम पंचायतों को इंटरनेट सेवा से जोड़ा जा चुका है। यहां जनसेवा केंद्रों में आनलाइन सेवा उपलब्ध कराई गई है। हालांकि अक्सर गांवों से यही शिकायतें मिलती हैं कि नेटवर्क न होने से जन सेवा केंद्र ठप पड़े हैं। पिछले वर्ष 2015 में ड्रिस्ट्रिक सर्विस प्रोप्राइडर (डीएसपी) कंपनी को शासन स्तर से लोकवाणी केंद्र खोलने का जिम्मा मिला था। बांदा जनपद में 33, महोबा में 26, हमीरपुर में 31 और चित्रकूट में 19 लोकवाणी केंद्र खोले गए। इनमें आय, जाति, निवास समेत 28 सेवाएं दी जा रही हैं। ये सेंटर ज्यादातर नगरीय क्षेत्रों में होने से ग्रामीणों को शहरों की भागदौड़ करनी पड़ रही है। बांदा में 209, महोबा में 103, चित्रकूट में 48 और हमीरपुर में 100 ग्राम पंचायतों में अभी यह सेवा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें