फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन: पुलिस को कहां मिलेंगे हत्यारे अज्ञात वाहन

Tue, 02 Jan 2024 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद में बीते तीन माह में सड़क हादसों में तकरीबन 20 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। यह आंकड़े अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर माह के हैं। इनमें लगभग सभी मामलों में विभिन्न थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं। हालांकि कार्रवाई के नाम पर ज्यादातर मामलों में गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जनपद में प्रत्येक दूसरे दिन कोई न कोई सड़क हादसा होता है। इनमें कुछ तो घायल होकर अपना इलाज कराकर ठीक हो जाते हैं, जबकि कुछ दम तोड़ देते हैं। अब जब केंद्र सरकार ने सड़क हादसे को अंजाम देकर भागने वालों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने का निर्णय लिया है तो ऐसे में वे अज्ञात वाहन जिनसे लोगों की जान गई। उन्हें पकड़ना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं साबित होगा।

हत्यारे अज्ञात वाहनों की कुछ मामले...

27 दिसंबर को बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी विद्या भूषण (34) पेशे से किसान था। वह रात 11 बजे अपने खेत से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे। तभी कैरी गांव के पेट्रोल पंंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक ट्रक में फंसकर विद्याभूषण समेत 200 मीटर तक घिसट गई थी। विद्या भूषण की दर्दनाक मौत हुई थी।
विज्ञापन



पैलानी थाना क्षेत्र में करीब 10 माह पूर्व होमगार्ड राम विशाल प्रजापति (55) निवासी नांदादेव को अम्लोर पुलिया के पास ड्यूटी के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन परिजन आज भी उस वाहन का पता करने के लिए थाने-चौकी के चक्कर काट रहे हैं।

नरैनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती 19 जुलाई को मित्र के घर से लौट रहे बाइक सवार रिसौरा गांव निवासी वैश्वरनंद त्रिपाठी (24) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और मौके से भाग निकला। जिससे इलाज के दौरान वैश्वरनंद की मौत हो गई। अभी तक पुलिस नहीं पता कर पाई कि टक्कर कार, ट्रक व ट्रैक्टर किसकी थी।


सीओ सिटी गवेंद्र पाल का कहना है कि ऐसा नहीं है कि पुलिस अज्ञात वाहनों का पता नहीं करती है। घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की जाती है, हाईवे हुआ तो टोल के कैमरे भी देखे जाते हैं। कई मामलों में पुलिस ने हादसों को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहनों को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें