फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल की जयंती पर आज ऐतिहासिक उत्सव

विज्ञापन
Historical celebration today on the birth anniversary of Sardar Patel - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के किनारे स्थित ऐतिहासिक नवाब टैंक/आक्सीजन पार्क को चारों तरफ से पंडाल और बिजली से संवारा गया है। पूरे दिन कार्यक्रम होंगे। इस एकता उत्सव में लगभग 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। जिले के प्रभारी और प्रदेश के कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत उद्घाटन करने के साथ ही कार्यक्रमों में शरीक होंगे।
विज्ञापन

पूर्व संध्या पर बुधवार को डीएम हीरालाल ने अफसरों के साथ आयोजन स्थल का जायजा लिया। विभिन्न विभागों के स्टाल, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा योग की तैयारियां देखीं। डीएम ने बताया कि शुरुआत सुबह 10 बजे सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण से होगी।
एयर हाट बैलून, बुंदेलखंडी लोक नृत्य, लोक गीत इत्यादि खास रहेंगे। हर एक स्टाल पर गुड़, चना और तुलसी की पत्ती प्रसाद के रूप में बांटी जाएगी। जन सामान्य को शासन की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। नवाब टैंक के 11 घाटों पर अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगेंगे। डीएम ने बताया कि नवाब टैंक के पास 10 हेक्टेयर जमीन पर सरदार वल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

बांदा के बाशिंदे यहां खुली और शुद्ध हवा ले सकेंगे। एकता उत्सव में 10 जिलों के मशहूर उत्पादों का प्रदर्शन होगा। प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह प्रात: 10 :30 बजे नवाब टैंक पहुंचेंगे और उद्घाटन करेंगे। वे दोपहर दो बजे तक रहेेंगे। पूर्व संध्या पर निरीक्षण में एडीएम संतोष बहादुर सिंह व संजय कुमार, एसडीएम सुजीत सिंह व मंसूर आलम डीपीआरओ संजय यादव, डीएफओ संजय अग्रवाल, एक्सईएन अरविंद पांडेय, उपायुक्त उद्योग जहीरुद्दीन सिद्ीकी, अपर जिला सूचना अधिकारी कु. शारदा निषाद भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें