हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में बोलते जिलाध्यक्ष राजेश गिरि।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। हिंदू युवा वाहिनी ने गुरुवार को यहां बैठक में दशहरा मिलन समारोह मनाया। दीपावली की अग्रिम बधाई दी। साथ ही बैठक में भाजपा हाईकमान से मांग की गई कि महोबा विधान सभा क्षेत्र से युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौरसिया को टिकट दिया जाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सौरभ की महोबा में काफी पकड़ और अच्छी छवि है। वे चुनाव जीतेंगे। हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता उनका पूरा सहयोग करेंगे। गूलरनाका स्थित कार्यालय में बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश गिरि, जिला महासचिव राकेश सिंह राठौर, राकेश द्विवेदी, विजय उपाध्याय, दिनेश दद्दा, अंकित सिंह, सत्यम तिवारी, नरेंद्र सिंह यादव, ध्रुव उपाध्याय, सचिन चौरसिया, दिनेश नामदेव, मुन्नालाल सोनी, सत्यम धुरिया, प्रेमबाबू सोनी, हनी गुप्ता, अक्की दीक्षित, आनंद मिश्रा, रोहन दीक्षित, देवराज राजपूत आदि मौजूद रहे।