फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी हैं हम अभियान से मातृ भाषा का विस्तार

विज्ञापन
Hindi Hai Hum campaign to expand mother tongue - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मातृ भाषा को अपने प्रेम और कला से विस्तार देना चाहिए। हिंदी हैं हम इसके लिए एक अच्छा मंच है। ‘अमर उजाला’ के इस महत्वाकांक्षी अभियान में बुधवार को यहां के प्रतिष्ठित विद्यालय आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं भी शामिल हुईं। पेटिंग में अपनी महारत दिखाते हुए हिंदी के प्रति सम्मान के संदेश दिए।
विज्ञापन

कॉलेज सभागार में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने पूरे उत्साह से बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं ने कहा कि कोविड-19 के चलते 4 माह से कॉलेज बंद था। खुलने के बाद यह पहली आफ लाइन प्रतियोगिता उन्हें काफी अच्छी लग रही है। प्रधानाचार्य कु. शाइस्ता सिद्दीकी ने प्रतियोगिता की गाइड लाइन और विषय की जानकारी दी।
हाईस्कूल (सेक्शन-ए) की छात्रा कु. सची पटेल ने अमर शहीद भगत सिंह का आकर्षक चित्र बनाते हुए हिंदी के प्रति संदेश दिया। निर्णायक मंडल ने उसे पहला स्थान दिया। दूसरे स्थान पर कु. शगुन (कक्षा 10-बी) रहीं। शगुन ने हिंदी हैं हम संदेश के साथ राष्ट्रीय ध्वज का आकर्षक चित्रण किया। कु. सिमरन देवी (कक्षा 10-बी) ने अपने पोस्टर में हिंदी भाषा को सर्वत्र दर्शाया। साथ ही हिंदी के विकास का संदेश दिया।
विज्ञापन

हिंदी हैं हम वतन है हिंदोस्तां हमारा
हिंदी हैं हम वतन है हिंदोस्तां हमारा। इसी मशहूर शेर/अमर गीत के साथ प्रधानाचार्य कु. शाइस्ता सिद्दीकी ने हिंदी हैं हम अभियान की सराहना की। कहा कि देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चल रहे इस अभियान में हिंदी के प्रति लोगों में और रुझान व आकर्षण बढ़ाया है। हिंदी देश प्रेम के जज्बे से सराबोर है।
अच्छा लगा अभियान का हिस्सा बनना
हिंदी हैं हम अभियान से हम अपनी राष्ट्र भाषा को और परवान चढ़ा सकेंगे। अमर उजाला द्वारा इस अभियान में कई प्रतियोगिताएं शामिल की गईं हैं। मुझे भी इसका एक हिस्सा बनने और अपने कॉलेज की प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने पर बेहद खुशी हो रही है। मातृ भाषा के सम्मान से हमारा सम्मान है।
कु. सची पटेल, कक्षा 10-ए।

Hindi Hai Hum campaign to expand mother tongue- फोटो : BANDA

Hindi Hai Hum campaign to expand mother tongue- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें