फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में हथौरा और आरसीबी टीमें सेमीफाइनल में

Sat, 17 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरो चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट क्वार्टर फाइनल में प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर हथौरा और आरसीबी टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं। अब रविवार को फाइनल के लिए डीएवी स्पोर्ट व आरसीबी और हथौरा व अलीगंज इलेविन टीमें भिड़ेंगी।
विज्ञापन


रायफल क्लब ग्राउंड में शनिवार को सुबह पहले हथौरा इलेविन टीम ने 148 रन बनाए। वाहिद ने 41 रन लिए। जानी ने दो व अजय धुरिया ने एक विकेट लिया। चैलेंजर टीम सिर्फ 81 रन पर आल आउट हो गई।

कौशिक ने 20 व शनि ने 12 रन बनाए। हथौरा टीम के गेंदबाज मनीष को तीन व वाहिद को दो विकेट मिले। हथौरा ने चैलेंजर को 66 रनों से हराकर सेमी फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन


दोपहर को दूसरा मैच आरसीबी व स्टार वाइस के बीच हुआ। पहले स्टार वाइस ने निर्धारित 15 ओवरों में 95 रन बनाए। यासीन ने 34 व सुज्जन ने 21 रन लिए। आरसीबी गेंदबाज तफसीर ने तीन व सादिक ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने पांच विकेट गंवाकर आसानी से मैच जीत लिया।

बल्लेबाज अमित ने 35 व छुट्टी ने 20 रन बनाए। स्टार वाइस गेंदबाज राहुल ने तीन विकेट लिए। अंपायर सुशील धुरिया, डीके शोएब, रैफरी खुर्शीद व सादिक, कमेंट्रेटर चांद व शिवा अवस्थी रहे।­
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें