नए वर्ष की पहली बैठक में महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने जमकर मौज-मस्ती की। साथ ही खेलकूद और सांस्कृतिक कार्याक्रमों का लुत्फ लिया।
विज्ञापन
शनिवार को हार्पर क्लब भवन परिसर में आयोजित बैठक में क्लब सचिव वंदना अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्हें क्लब के कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर बच्चों और महिला सदस्यों की खेल प्रतियोगिताएं हुईं।