फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट : केएनसीसी व लीडिंग चैलेंजर्स अगले दौर में

Wed, 07 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरो चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अलग-अलग मैचों में केएनसीसी और लीडिंग चैलेंजर्स ने मुकाबला जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। बृहस्पतिवार को ईदगाह इलेविन व गायत्री नगर और तिंदवारी इलेविन व केडीएस इलेविन के बीच मैच होंगे।
विज्ञापन


राइफल क्लब ग्राउंड पर बुधवार को पहला मैच केएनसीसी और क्रिकेट इलेविन के बीच खेला गया। पहले केएनसीसी टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 139 रन बनाए। सौरभ ने 35 व मिंटू ने 22 रनों का योगदान दिया।

क्रिकेट इलेविन के गेंदबाज शाहिद और चांद ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट इलेविन 126 रनों पर आउट हो गई। कुदरत ने 49 व शाहिद ने 15 रन बनाए। सोनू व नागेंद्र ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


दूसरा मैच लीडिंग चैलेंजर्स और सुपर स्टार के बीच खेला गया। पहले सुपर स्टार ने 98 रन बनाए। इमरान ने 28 व बिट्टू ने 15 रनों का योगदान दिया। सनी ने तीन और बउवा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीडिंग चैलेंजर्स ने चार विकेट से मैच जीत लिया। कपिल ने 54 और बउवा ने 15 रन बनाए।

गेंदबाज राजश्री ने तीन और शिवम ने दो विकेट लिए। अंपायर सुशील धुरिया, शरन, जोंटी, खुर्शीद, स्कोरर इशरत, कमेंटेटर महेश साहिल व राज और रेफरी राजेंद्र अवस्थी व शोएब रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें