फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गर्मी ने उड़ाई नींद, तापमान 31 डिग्री पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिन की ही नहीं रात की भी गर्मी से लोग परेशान हैं। रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालांकि दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। इस भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही ने लोगों का सुख चैन सब कुछ छीन लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरी रात गर्मी से लोग परेशान रहे। रात में तीन-तीन घंटे बिजली के गुल रहने से कूलर, एसी व पंखे भी बंद रहे। लोग गर्मी के कारण कभी लान तो कभी छत भागते रहे।
लोगों का कहना था कि दिन में तो किसी तरह गर्मी बर्दाश्त कर लेते हैं, लेकिन रात में तो नींद भर सो भी नहीं पा रहे। उधर, बिजली कोढ़ में खाज जैसा काम कर रही है। ऐसे में बच्चों का बुरा हाल है। गर्मी के कारण पूरी रात बच्चे रोते चीखते हैं। बच्चों सहित बड़ों बूढ़ों के शरीर में लाल रंग की घमौरी निकल आई हैं। खुजली से सब परेशान हैं।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.दिनेश शाह का कहना है कि दिन में बादलों का डेरा होने से अधिकतम तापमान कम है, लेकिन रात में तापमान निरंतर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसे में दिन व रात दोनों के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें