फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पथरी व माधवगढ़ की लड़ाई सुन फड़क उठी बांहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आल्हा महोत्सव में पथरीगढ़ व माधवगढ़ की लड़ाई सुनकर लोगों की बांहे फड़कने लगीं। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विरासत कार्यक्रम के अन्तर्गत मेडिकल कॉलेज में आल्हा महोत्सव हुआ।
विज्ञापन

संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक अतुल द्विवेदी ने बुंदेलखंड की विरासत को नमन करते हुये कहा कि यहां की धरती पुरातनकाल से ही साहित्य, संस्कृति, त्याग, लोककला ,वीरता एवं तप की धरा रही है। सदर विधायक ने आल्हा प्रतियोगिता को बुंदेलखंड की पहचान कहा। जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने कार्यक्रम की सराहना की। रायबरेली की अंजलि सिंह ‘काजल’ ने पथरीगढ़, हमीरपुर के चन्द्रभान ने भुजरियों की, महोबा के जीतेंद्र चौरसियां ने माधवगढ़ की लड़ाई का प्रस्तुतिकरण किया, जिसे सुनकर लोगों की बांहे फड़कने लगी।
जौनपुर के फौजदार सिंह ने अवधी एवं बुंदेलखंडी शैली का अद्भुत मिश्रण करते हुये नैनागढ़ की लड़ाई प्रस्तुत की। विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राज, मनोज कुमार जैन, प्रो. नंदलाल शुक्ला (पूर्व प्राचार्य पीजी कालेज बांदा), अमित सेठ भोलू, रजत सेठ, विजय कुमार ओमर, दयाराम रैकवार, अभिनव सिंह, आशा कुटार तथा संयोजक रमेश पाल आदि मौजूद रहे। संचालन डा. इन्द्रवीर सिंह जादौन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें