फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मस्तिष्क जरूरी

Sun, 06 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला मानसिक स्वास्थ्य समिति की टीम ने सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में शिविर लगाकर छात्राओं को मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूक किया। साइक्लोजिस्ट ने लक्ष्य व बचाव के तौर-तरीके बताए।
विज्ञापन


मनोरोग विशेषज्ञ डा. रिजवाना हाशमी ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मस्तिष्क का स्वस्थ होना ज्यादा जरूरी है। छोटे-छोटे तनाव धीरे-धीरे विकृत रूप धारण कर लेते हैं। इससे व्यक्ति अवसादग्रस्त हो जाता है।

मानसिक रोग विभाग के मेडिकल आफीसर डा. हरदयाल ने कहा कि यदि व्यक्ति अपने आप बातें करने लगे, भूलने की आदत, नकारात्मक विचार, नींद न आना, अकेलापन महसूस करना ये मानसिक रोग के लक्षण हैं। 
विज्ञापन


कम्युनिटी नर्स कीर्ति प्रभापाल ने कहा कि भूत-प्रेत, देवी-देवता आना भी मानसिक रोग में आता है। बार-बार हाथ धोना, छुआछूत भी इसके लक्षण हैं।

मानीटरिंग अफसर नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि ऐसे रोगी जिला अस्पताल में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मुफ्त इलाज करा सकते हैं। प्रधानाचार्य अमिता सिंह ने शिविर में सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें