फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मदनपुर में तैनात हेल्थ सुपरवाइजर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हेल्थ सुपरवाइजर का आशा कार्यकर्ता भर्ती के नाम पर रिश्वत लेने के वायरल वीडियो मामले में डीएम के आदेश पर आरोपी हेल्थ सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट के जांच के आधार पर हुई है।
विज्ञापन

चिल्ला के मदनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात व तिंदवारी पीएचसी में रह रहे हेल्थ सुपरवाइजर रामदीन का आशा कार्यकर्ता भर्ती के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो चार दिसंबर को वायरल हुआ था। अगले दिन वायरल वीडियो अखबार व चैनलों की सुर्खियां बना तो जिलाधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को इसके जांच के आदेश दिए।
करीब 15 दिन बाद जांच रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी को सौपीं। डीएम के आदेश पर आरोपी हेल्थ सुपरवाइजर रामदीन को निलंबित कर दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सर्वजीत सिंह पटेल ने बताया कि सुपरवाइजर रामदीन को वायरल वीडियो में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें