अतर्रा/नरैनी। संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य) और डीएम ने दिखितवारा गांव जाकर कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उधर, स्वास्थ्य टीम ने गांव के 85 संदिग्धों के आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए। 115 का एंटीजन टेस्ट किया।
दिखितवारा में कोरोना संक्रमण फैलने व कई लोगों की मौत के बाद अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। डीएम आनंद कुमार सिंह और संयुक्त निदेशक डा. नरेश सिंह ने बृहस्पतिवार को गांव पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। मरीजों हालचाल जाना। दवा किट बांटी। डीएम ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सभी को घर में इलाज मुहैया कराया जाएगा। संयुक्त निदेशक ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जांच व दवा वितरण में कोताही न बरती जाए। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कराया जाए। ग्रामीण सत्यम गौतम, संदीप कुमार ने गांव में बंद पड़े पीएचसी खोलने की मांग की।
सीएमओ डा. एनडी शर्मा, एसडीएम सौरभ शुक्ला, चिकित्साधीक्षक डा. देव तिवारी, कार्यक्रम प्रबंधक दीपेंद्र मिश्रा सहित पंकज नामदेव, डा. नागेंद्र शुक्ला, ग्राम प्रधान दिखितवारा विक्की गौतम आदि उपस्थित रहे। दिखितवारा व महोतरा के निरीक्षण के बाद डीएम ने अतर्रा सीएचसी का भी निरीक्षण किया। खराब डिजिटल एक्सरे मशीन को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। तीमारदारों ने आरोप लगाया कि फार्मासिस्ट द्वारा बाहर से दवाएं मंगवाई जाती हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शिव सागर, नगर पालिका ईओ राम सिंह आदि मौजूद रहे।
----------------
फोटो परिचय-4 : कैप्शन खबर
शहर के कालूकुआं में तिंदवारी से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिस चौकी के नजदीक घुस गया। ट्रक की चपेट में पुलिस द्वारा पकड़ी गईं बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस के मुताबिक, बाइकें खड़ी न होने ट्रक चौकी में घुस जाता। चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया।