फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने छेड़ा आंदोलन

Sat, 20 Feb 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने नियमितीकरण, ग्रेड-पे वेतन, समान कार्य समान वेतन जैसी मांगों का ज्ञापन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन


शनिवार को संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. एमडी शरीफ और जिलाध्यक्ष डॉ. शिवराम सिंह के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट, अपर स्वास्थ्य निदेशक और सीएमओ को दिए ज्ञापन में कहा है कि संविदा कर्मचारियों को उनका हक मिलना चाहिए।

नवंबर 2013 में प्रमुख सचिव से बातचीत में हुए समझौते पर अमल नहीं हुआ। न ही स्थायीकरण की योजना बनाई गई। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि यह आंदोलन पूरे प्रदेश में शुरू किया गया है। ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित है।
विज्ञापन


बताया कि 21 से 27 फरवरी तक संविदा कर्मी एक घंटे अधिक राजकीय कार्य करेंगे। 29 फरवरी से 5 मार्च तक एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

6 से 12 मार्च तक काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे। इस पर भी मांग पूरी न हुई तो 13 मार्च को प्रदेश के सभी संविदा कर्मी लखनऊ में धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में डॉ. ओपी यादव, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. राजेश अहिरवार, रामबरन यादव, जियाउद्दीन और मंगल सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें