बांदा। शहर के मोहल्ले क्योटरा मोहल्ला (वार्ड-6) में
पुलिया और आरसीसी सड़क निर्माण की मांग लेकर बुंदेलखंड निर्माण सेना ने
शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और डीएम को ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष
राहुल अवस्थी के नेतृत्व में धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में
कहा कि पुलिया और आरसीसी निर्माण के लिए कई बार नगर पालिका अध्यक्ष से
अनुरोध किया गया।
डीएम को भी ज्ञापन दिए गए। नगर पालिका से बताया
गया कि इस्टीमेट बन गया है। इसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं
ने कहा कि यह सांकेतिक धरना है।
15 दिनों में काम शुरू न होने पर
बेमियादी धरना दिया जाएगा। भूपेंद्र सिंह गौतम, साजिद, शैलेश कुमार, राकेश,
नागेश्वर चंद्र, रामनरेश सिंह, मनोज वर्मा, श्याम, राजू, श्यामबाबू,
रवींद्र सिंह, कृष्णा शुक्ला, अनिरुद्ध यादव, हर्षित अनुरागी, बलवंत यादव,
आरिफ भी शामिल हैं।