फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डॉ. अशोक को ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
सम्मान के समय उपस्थित बाएं से प्रोग्राम होस्ट निक, डॉ. अशोक व ऑकलैंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ - फोटो : स्रोत स्वयं
विज्ञापन
तिंदवारी। कस्बा निवासी वरिष्ठ नासा वैज्ञानिक डॉ.अशोक प्रजापति को ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ने विशिष्ट उपलिब्ध सम्मान से सम्मानित किया। डॉ. अशोक ऑकलैंड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी चुनूबाद के होनहार बेटे डॉ. अशोक प्रजापति को अमेरिका की आकलैंड यूनिवर्सिटी ने सम्मानित किया है। नासा में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर तैनात डाॅ.अशोक का जीवन संघर्षपूर्ण रहा। अभावों के बीच पढ़ाई की। मेधा के दम पर नासा के वैज्ञानिक बने। इस समय अमेरिकी सरकार के सीनियर सिविल सेवक के रूप में कार्यरत हैं।
अशोक ने इंटर तक की पढ़ाई तिंदवारी के एसएन इंटर काॅलेज से की। उन्होंने अमेरिका की ऑकलैंड यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई की। वर्ष-2022 में नासा में वैज्ञानिक बने। उन्होंने चांद से लेकर मंगल तक सभी मिशनों में अहम भूमिका निभाई। पिछले वर्ष वह दक्षिण कोरिया में बच्चों को वैज्ञानिक बनने का प्रशिक्षण दे चुके हैं।
विज्ञापन

बेहद सीधे और सहज स्वभाव के डाॅ. अशोक प्रजापति गर्मियों में अक्सर छुट्टियों में घर आते हैं। यहां जब रुकते हैं तो बच्चों को अपनी मिसाल देकर उन्हें नासा तक पहुंचने की सीख देते हैं। बेटे को सम्मान मिलने पर पिता चुनूबाद प्रजापति व मां सुमित्रा बेहद खुश हैं। उधर, अपर एसपी शिवराज ने भी उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें