फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में हसीब व कल्पना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। आदर्श इंटर कॉलेज, बिसंडा में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबाल प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ बालक में हसीब खां प्रथम, अमित कुमार द्वितीय, रामप्रसाद तृतीय रहे। बालिकाओं में कल्पना देवी प्रथम, सरिता देवी द्वितीय, अंजना तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ बालक में हिमेश त्रिपाठी प्रथम, अमित कुमार द्वितीय, जगत नारायण तृतीय रहे।
बालिका में सरिता देवी प्रथम, कल्पना द्वितीय, मंदाकिनी पटेल तृतीय रहीं। कबड्डी बालक में सुभाष की टीम विजयी रही। बालिकाओं में जीजीआईसी टीम विजेता रही। खो-खो बालक में बिंसडा तथा बालिकाओं में जीजीआईसी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में डॉ. अवनीश शुक्ला, अमर त्रिपाठी, राकेश, वीरेंद्र व अन्य शिक्षक मौजूद रहे। निर्णायक की भूूमिका पीटीआई धर्मपाल सिंह व अनीता देवी ने निभाई। इस दौरान मंडल कार्यवाह विवेक कुमार, प्रदीप द्विवेदी, प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें