मंडल मुख्यालय से 20 वरिष्ठ नागरिक प्रदेश सरकार के खर्च पर हरिद्वार और ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों से 10 यात्रियों का भी चयन किया जाना है।
इसके लिए 20 जनवरी तक निर्धारित प्रारूप पर आवेदनपत्र भरकर कलेक्ट्रेट या सभी एसडीएम कार्यालयों में जमा होंगे। साथ में शारीरिक स्वस्थता प्रमाणपत्र, निवास, जन्मतिथि प्रमाणपत्र और दो फोटो लगाना होगा।
आवेदन फार्म का प्रारूप कलेक्ट्रेट में राजस्व सहायक (आरए बाबू) और तहसीलों में एसडीएम कार्यालयों से मिलेंगे। इस यात्रा में उत्तर प्रदेश में स्थायी रूप से निवास करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को ही शामिल किया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार व भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी लि.) के सहयोग से यह यात्रा आयोजित की जा रही है। मुफ्त तीर्थयात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन 9 मार्च को लखनऊ से रवाना होगी। प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार तीर्थयात्रियों को नाश्ता, चाय, खाना सब कुछ मुफ्त मिलेगा।
साथ ही आईआरसीटीसी सभी का बीमा भी कराएगी। चयनित तीर्थ यार्थियों को अपने घर से लखनऊ रेलवे स्टेशन तक जाने और बाद में वापस आने की व्यवस्था खुद करनी होगी।