फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड सपा को सौंपे और देखें बदलाव

विज्ञापन
बांदा : मंच पर सपा नेताओं द्वारा भेंट किए गए गदा का प्रदर्शन करते अखिलेश यादव। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बीजेपी ने जनता को धोखा दिया है। इसके वादे झूठे हैं। बुंदेलखंड में पलायन जारी है। बुंदेलखंड की सारी सीटें यहां के लोगों ने भाजपा को सौंपकर देख लिया। अब सपा को सौंपे और बदलाव देखें। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां मीडिया वार्ता और जनसभा में संबोधन के दौरान कहीं।
विज्ञापन

हर घर नल योजना पर कहा कि यह सबसे पहले बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले के राठ में लागू हुई थी। कहीं भी अब तक घरों में पानी नहीं पहुंचा। कहा कि टीईटी परीक्षा जानबूझकर रद्द कराई गई। यह सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती।
बीएड, शिक्षामित्र, बीटीसी आदि सभी परेशान हैं। सपा मुखिया ने इन सभी को भरोसा दिलाया कि सपा की सरकार आई तो इन सबको नौकरी दी जाएगी। सपा सरकार में छात्र-छात्राओं को बांटे गए लैपटॉप की याद दिलाते हुए कहा कि यह आज भी चल रहे हैं। यूपी-100 सपा सरकार में शुरू हुई थी। इसे बदलकर यूपी-112 कर दिया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी तीर चलाए। कहा कि इस सरकार ने पुलिस भी खराब कर दी। बुल्डोजर सड़कों पर चलता है, लेकिन यह सरकार लोगों पर चलवा रही है। लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। बुंदेली मतदाताओं से आह्वान किया कि चुनाव में मतदान का बुल्डोजर इतना चलाइए कि भाजपा सरकार का सफाया हो जाए। यह भी कहा कि झूठ के फूल में खुशबू नहीं होती। भाजपा झूठा फूल है। बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे बुंदेलखंड की सभी सीटों पर भाजपा के जनप्रतिनिधि हैं, लेकिन अन्ना गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें