फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो बाइकों की भिड़ंत में हमीरपुर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के गांव बरहेटा मोड़ में बृहस्पतिवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी जसपुरा पहुंचाया, यहां से दोनों को जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर जनपद के सिसोलर थाना क्षेत्र के गांव गड़ा निवासी सचिन (19) अपनी बाइक से हमीरपुर जा रहे थे, तभी सामने से आए दूसरे बाइक सवार पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां निवासी धीरज सिंह (22) से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सचिन ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह ने मृतक और घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें