बांदा। कानपुर सेंट्रल खंड के पामा-रसूलपुर गोगामऊ-भीमसेन स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यहां से गुजरने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें जुलाई माह में निरस्त रहेंगी।
उत्तर मध्य रेलवे के जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि लखनऊ-रायपुर गरीब रथ साप्ताहिक ट्रेन 7 व 14, रायपुर-लखनऊ गरीब रथ साप्ताहिक ट्रेन 8 व 15, लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस 12, 13, 14, जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस 13,14, 15 जुलाई को निरस्त रहेंगी। इसी प्रकार मानिकपुर-कानपुर व कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर मेमू 12,13,14 को निरस्त रहेगी। कानपुर-चित्रकूटधाम व चित्रकूटधाम-कानपुर इंटर सिटी एक्सप्रेस, खजुराहो-कानपुर, कानपुर-खजुराहो 7 से 14 जुलाई तक (आठ दिन) निरस्त रहेगी।