फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला की आफत विधानसभा में भी गूंजी

Thu, 15 Feb 2018 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
प्रकाश द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओला और बेमौसम की बारिश से बड़े पैमाने पर फसलों को पहुंचे नुकसान की गूंज बृहस्पतिवार को विधानसभा में भी गूंजी। सदन में मौजूद मुख्यमंत्री ने कहा कि ओला प्रभावितों के लिए फौरीतौर पर 50 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए गए हैं। जितनी और जरूरत होगी उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन


बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही सुबह 10 बजे नियम-51 के तहत लोक महत्व की नोटिस के जरिये विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि 12 फरवरी की रात जबरदस्त ओलावृृष्टि से बांदा सदर, अतर्रा, नरैनी, बबेरू आदि तहसीलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी तूफान से खपरैल उड़ गए। पशु-पक्षियों की मौतें हुईं।

किसान हताश और निराश हैं। उन पर वज्रपात हुआ है। विधायक ने कहा कि दैवी आपदा से हुए नुकसान का आंकलन कराकर मुआवजा और राहत कार्य शुरू कराया जाए। विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार और विधान सभा अध्यक्ष ने उनकी नोटिस का संज्ञान लिया है। सदन में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा है कि पीड़ित किसानों की हर संभव सहायता में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें