बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को इंटर भौतिक विज्ञान के 238 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उड़नदस्तों व आंतरिक सचल दलों ने सघन तलाशी ली, पर कोई नकलची नहीं मिले।
गुरुवार को प्रथम पाली में इंटर सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र में एक परीक्षार्थी रहा। दूसरी पाली में हाईस्कूल सिलाई केवल प्रश्नपत्र में पंजीकृत 50 परीक्षार्थियों में 6 अनुपस्थित रहे। इंटर भौतिक विज्ञान में सबसे ज्यादा 238 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
पंजीकृत 5800 में 5562 परीक्षार्थियों ने पेपर दिए। इंटर में बहीखाता व लेखा शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 304 परीक्षार्थियों में 12 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस हिफजुर्रहमान व बीएसए वीपी सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। लेकिन उन्हें कहीं नकलची नहीं हाथ लगे। ब्यूरो
भौतिक विज्ञान में 238 परीक्षार्थी गैरहाजिर